Bollywood

Priyanka Chopra की Ex- जेठानी तलाक के बाद करोड़पति को कर रही डेट?

By Ritika

Jan 31, 2024

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ी की एक्स जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर अपने रिलेनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं

27 साल की सोफी टर्नर और निक जोनस के भाई जो जोनस ने साल 2023 में तलाक ले लिया था, दोनों के तलाक की खबरों से फैंस उदास हो गए थे

हालांकि पति संग तलाक की खबरों के बीच चर्चा थी कि सोफी को अपना नया प्यार मिल गया है

दरअसल, पति से अलग होने के बाद सोफी टर्नर को ब्रिटिश एरिस्टोक्रेट Peregrine Pearson संग रोमांटिक होते देखा गया था, तभी से दोनों के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में थी

इन सभी खबरों के बीच सोफी ने खुद Peregrine Pearson संग इस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की हैं, जिसके बाद दोनों का रिलेशन कंफर्म माना जा रहा है

पोस्ट की गई तस्वीरों में सोफी टर्नर Peregrine Pearson संग वेकेशन एन्जॉय करती हुई नजर आ रही है, उनके बाकी दोस्त इनके साथ हैं

सोफी टर्नर हॉलीवुड में काफी फेमस है, वह गेम ऑफ थ्रोन्स, टाइम फ्रीक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, वहीं Peregrine Pearson ब्रिटेन के मोस्ट एलिजिबल करोड़पति बैचललर हैं