Promise Day Wishes: प्रॉमिस डे पर पार्टनर से करें प्यार और वफादारी का वादा

Prachi Kumawat

"खुशबू की तरह तेरी हर सांस में,
प्यार अपना बसाने का वादा है,
रंग जितने हैं मोहब्बत में हमारी,
आपके जीवन में सजाने का वादा है।"

"वादा है तुझे दिल से जुदा कभी होने नहीं देंगे,
हाथ हमारा कभी छोड़ने नहीं देंगे,
तेरी मुस्कान ही इतनी प्यारी है कि
हम मर भी जाएं पर तुझे रोने नहीं देंगे।"

"हर पल तुम्हें प्यार करेंगे ये इरादा है,
कयामत तक रहेगा हमारा साथ, ये वादा है।"

"हर पल प्यार का इरादा है आपसे,
अपनापन ही कुछ इतना ज्यादा है आपसे,
न सोचेंगे सिर्फ उम्र भर के लिए,
कयामत तक साथ निभाएंगे ये वादा है आपसे।"

"जब कभी खुद को तन्हा पाओगे,
साथ अपने देखना हमको पाओगे,
वादा है लाएंगे हम इतनी खुशियां,
तुम अपनी जिंदगी के हर लम्हे में मुस्कुराओगे।"

"अगर आपने मुझे लाखों में चुना है,
तो मेरा भी वादा है आपसे,
करोड़ों की भीड़ में खोने नहीं दूंगा आपको।"

"मेरा आपसे Promise है,
वक्त चाहे अच्छा हो या बुरा,
हमेशा आपके साथ रहूंगा।"

"ये वादा है हमारा,
कभी साथ न छोड़ेंगे तुम्हारा,
जो गए तुम हमें भूलकर,
ले आएंगे पकड़कर हाथ तुम्हारा।"

"इस प्रॉमिस डे तुम मुझसे करो वादा,
हम कभी नहीं होंगे जुदा,
जैसा आज है हमारे बीच प्यार,
वैसा ही हमेशा बना रहेगा साथ।"