Bollywood

Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda का हुआ रोका?

By Ritika

Jan 31, 2024

बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए सगाई कर ली है

दरअसल, सोशल मीडिया पर कपल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं

हालांकि, दोनों ने अभी तक सगाई पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दी है

लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो हाल ही में एक दोस्त के घर पर कपल का रोका हुआ था

बता दें, पुलकित और कृति पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं

दोनों की पहली मुलाकात 2018 में आई फिल्म 'वीरे की वेडिंग' की सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों एक साथ 'पागलपंती' फिल्म में काम करते नजर आए थे

मालूम हो, एक्टर पुलकित ने साल 2014 में सलमान खान की मुंहबोली बहन और जर्नलिस्ट श्वेता रोहिरा से शादी की थी

दोनों का रिश्ता अच्छा नहीं रहा और साल 2015 में ही दोनों का तलाक हो गया, श्वेता ने तलाक की वजह यामी गौतम को बतयाा था