PV Sindhu Diet Secret: हमेशा फिट रहने वाली PV Sindhu का ये है diet plan, जानें उनकी सेहत का राज

Prachi Kumawat

नाश्ते में खाती हैं ये 

वो अपनी सुबह की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से करती हैं। आमतौर पर नारियल पानी, नींबू पानी, या ग्रीन टी हो सकती है, इसके बाद नाश्ते में सिंधु दूध, उबले हुए अंडे, ओट्स या दलिया, ताजे फल खाना पसंद करती हैं

लंच होता है पोषक तत्वों से भरपूर

वो लंच में संतुलित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और सब्जियां लेना पसंद करती हैं। इसीलिए उनके लंच में आमतौर पर ग्रिल्ड चिकन, ब्राउन राइस या रोटी, उबली हुई सब्जियां और दाल शामिल होती है

डिनर में शामिल होती हैं सब्जियां

उनके डिनर में ज्यादातर सिर्फ सूप, सलाद, ग्रिल्ड फिश या चिकन या फिर ढेर सारी हरी सब्जियां शामिल होती हैं

वर्क आउट के बाद लेती हैं हेल्दी मील

अगर बात करें पीवी सिंधु के प्री या आफ्टर वर्क आउट मील की तो वो वर्क आउट के पहले सिर्फ केले खाना पसंद करती हैं। वहीं वर्क आउट के बाद वो प्रोटीन शेक का सेवन करना पसंद करती हैं

चीट मील में ये खाना है पसंद 

पीवी सिंधु अपने चीट डे के दिन सिर्फ हैदराबादी बिरयानी और आइसक्रीम खाना पसंद करती हैं