Samiksha Somvanshi
देर रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका।
माथा टेकने के बाद उन्होंने गुरबाणी कीर्तन सुना और संगत को पानी पिलाने की सेवा निभाई।
सिर पर नीले रंग का खालसाई पटका बांधे और सफेद कुर्ता पजामा पहने राहुल गांधी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शीश झुकाया।
राहुल गांधी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ मिलकर बर्तन भी साफ किए।
राहुल गांधी ने अपनी गोद में एक बच्चे को उठाकर उसे खूब प्यार भी किया।
राहुल गांधी ने इस दौरान लोगों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा ही पंजाब की भलाई व विकास के लिए काम करती रही है।
राहुल ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि 'दर्शन, सिमरन, समर्पण! आज, अमृतसर पहुंच कर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और अपनी सेवा अर्पित की'
साल 2023 में भी राहुल गांधी श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे.और इस दौरान उन्होंने बर्तन और जूते साफ करने के साथ ही लंगर तैयार करने में भी हाथ बंटाया था।