राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसम्बर 1942 को हुआ था. उनका असल नामजतिन खन्न था लेकिन फिल्मों में उन्हें राजेश खन्ना के रूप में पहचाना जाता है
फैंस उन्हें प्यार से 'काका' पुकारा करते थे. 1966 में आई फिल्म 'आखिरी खत' से राजेश खन्ना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
राजेश खन्ना की जिस ब्लॉकबस्टर फिल्म की यहां बात हो रही है वह है 'अराधना'. फिल्म का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था
काका की फिल्म 'अराधना' ने टिकट खिड़की पर धमाल मचा दिया था. फिल्म का कलेक्शन 17.85 करोड़ रुपये रहा था यानी आज की तारीख में इसकी कमाई 900 करोड़ से ज्यादा थी..
राजेश खन्ना की यह फिल्म इतनी पसंद की गई थी कि यह इसके नाम 100 दिन तक चलने का रिकॉर्ड है. हर दिन 'अराधना' के चार शोज होते थे
दक्षिण भारत में थी यह फिल्म 3 साल तक चली थी. इस फिल्म के इंडिया में 4 करोड़ टिकट बिके थे और इससे इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है
अराधना' पहली फिल्म थी जिसमें राजेश खन्ना के साथ शर्मिला टैगोर की जोड़ी बनी थी. दोनों को पर्दे पर साथ में खूब पसंद किया गया था
खास बात यह है कि फिल्म के लिए पहले अर्पणा सेन को सलेक्ट किया गया था लेकिन उन्होंने बुढ़ापे वाला किरदार पसंद नहीं आया था
अराधना' फिल्म का संगीत एसडी बर्मन और आरडी बर्मन ने दिया था और लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे
फिल्म के गाने बेहद सफल रहे थे. इनमें 'मेरे सपनों की रानी', 'कोरा कागज था ये मन मेरा', 'रूप तेरा मस्ताना', 'चंदा है तू' जैसे गाने शामिल हैं