Rakul Preet Singh Look:ढोल नाइट में खूब चमकीं होने वाली दुल्हन रकुल
By ANJALI DAHIYA
FEB 16, 2024
रकुल ने शादी के पहले फंक्शन में ग्रीन कलर के शरारा सूट में कहर बरपाया, इस शरारा पर ऊपर से नीचे तक हैवी सीक्वेंस वर्क हुआ है
जो इस सूट की रौनक को बढ़ा रहा है, एक्ट्रेस फोटोज में कैमरे के सामने खड़े होकर एक से बढ़कर एक किलर पोज देती नजर आईं
इस शरारा सूट के साथ रकुल ने गले में ग्रीन और व्हाइट कॉम्बिनेशन का चोकर हार पहने हुई हैं
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हाथ में सिल्वर कलर का क्यूट सा पर्स पकड़ा हुआ है जिस पर हैवी काम है
इन फोटोज में रकुल के चेहरे पर शादी का ग्लो और खुशी साफ नजर आ रही है, अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस लाइट मेकअप के साथ कैमरे पर अपने हुस्न का जादू चलाते नजर आईं
तस्वीरों को रकुल ने सोशल मीडिया पर जैसे ही शेयर किया तो ये झट से सुर्खियों में आ गईं
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को साउथ गोवा में करेंगे, शादी की तैयारियों में ये कपल काफी ज्यादा बिजी है
खबरों की मानें तो वेडिंग में 5 डिनाइनर्स के डिजाइन किए कपड़े पहनेंगे
ये दोनों सितारे शादी के बाद तुरंत हनीमून पर नहीं जाएंगे. जिसके पीछे की वजह वर्क कमिटमेंट है