BOLLYWOOD

Ram Navami 2024: बॉलीवुड के ये सितारे भगवान श्रीराम के हैं परम भक्त

By PRIYA MISHRA

APR 17, 2024

आज रामनवमी के पावन मौके पर हम आपको ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे जो भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं

अभिनेता अरुण गोविल भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं

उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम का किरदार निभाया था

साउथ सुपरस्टार राम चरण भगवान श्रीराम के भक्त है एक्टर के नाम में राम है

अभिनेता ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि वो भगवान राम के परम भक्त हैं

अनुपम खेर भगवान राम के बहुत बड़े भक्त है

इस बात का अंदाजा तब हुआ जब एक्टर हजारों की भीड़ में मुंह छुपाए अयोध्या में राम मंदिर भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे

इस दौरान एक्टर ने आम लोगों की तरह लाइन में लगकर श्रीराम का आशीर्वाद लिया 

बॉलीवुड का पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी भगवान राम के बड़े भक्तों में से एक हैं

दोनों ने अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया था

एक्टर गुरमीत चौधरी भी राम भक्त है उन्होंने भी पर्दे पर राम का किरदार निभाया है

साल 2008 में टीवी पर प्रसारित 'रामायण' में गुरमीत चौधरी भगवान राम के किरदार में नजर आए थे