Social

अयोध्या के राम मंदिर में आज होंगे रामलला के दर्शन 

By Pratibha

Jan, 22, 2024

आखिरकार वो दिन आ गया जब आज अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन होंगे।

22 जनवरी यानी आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 

राम मंदिर के लिए देशभर से कई किलो सोना और चांदी दान में मिला है, जिससे मंदिर की बहुत-सी चीजें सोने से बनाई गई हैं।

रामलला के गर्भगृह में सागवान की लकड़ी के दरवाजे लगाए गए हैं जिनके ऊपर सोने की परत भी चढ़ाई गई है। 

राम मंदिर परिसर में कुल 46 दरवाजे होंगे, जिसमें कि सोने से जड़े दरवाजे सिर्फ मंदिर के गर्भगृह में होंगे। 

इसके अलावा रामलला के सिंहासन को सोने के परत से बनाया गया है।

इसके अलावा रामलला के सिंहासन को सोने के परत से बनाया गया है।

प्रभु राम की पादुकाओं में भी सोने की चमक साफ नजर आएगी।

रामलला के हाथों में जो धनुष-बाण होंगे उनके भी सोने से बने होने की बातें लगातार सामने आ रही हैं। 

भगवान राम के लिए 108 सोने के सिक्कों से एक खास हार बनाया गया है, जिसे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला को पहनाया जाएगा