Rasha Thadani: एक फिल्म करके भी बेहद लग्जरी है राशा थडानी की लाइफ

Anjali Dahiya

दरअसल हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस रही रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की, जो अपने लुक्स और एक्सप्रेशन की वजह से फैंस के दिलों में गहरी जगह बना चुकी हैं

राशा थडानी 16 मार्च को अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट किय , ऐसे में हम आपको उनकी लग्जरी लाइफ से रूबरू करवाने जा रहे हैं

अब ये तो सभी जानते हैं कि राशा थडानी की मां रवीना हिंदी सिनेमा की एक दिग्गज एक्ट्रेस हैं

वहीं उनके पति अनिल थडानी भी एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं, यही वजह है कि राशा ने हमेशा की एक लग्जरी लाइफ जी है

राशा थडानी को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है, महज 20 साल की उम्र में उनके पास लैंड रोवर डिफेंडर, Mercedes G-Wagon, BMW, और Audi जैसी गाड़ियां हैं

इनके अलावा राशा को महंगे हैंडबैग का भी काफी शौक है, राशा के पास गूची का एक स्लिंग बैग है, जिसकी कीमत करीब 87 हजार रुपए है

इसके अलावा उनके पास लुई वुइटन का भी बैग है, जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार के करीब है

बता दें कि राशा भले ही फिल्मों में कदम रख चुकी हैं, लेकिन वो अपना खर्चा अपनी पॉकेट मनी से ही करती हैं

रिपोर्ट्स के अनुसार हर महीने राशा को अपने पेरेंट्स से लाखों रुपए की पॉकेट मनी मिलती है

फिल्मी करियर की बात करें तो राशा थडानी ने अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया है, लेकिन ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई