Anjali Dahiya
राशा थडानी एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं, इन तस्वीरों में वो छोटी सी स्कर्ट पहनकर इतराती दिखी
दरअसल राशा थडानी हाल ही में अपनी मां रवीना टंडन के साथ पेरिस फैशन वीक में लग्जरी हैंडबैग ब्रांड के कलेक्शन लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थी
इसी इवेंट में राशा बेहद गॉर्जियस लुक में नजर आई थी, जिसकी कई तस्वीरें अब उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं
इन तस्वीरों में राशा थडानी ब्लैक ट्यूब टॉप के साथ व्हाइट कलर की शॉर्ट स्कर्ट और मैचिंग ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं
राशा ने अपना लुक सेटल मेकअर, खुले कर्ली बालों, ब्लैक बूट्स और हाथों में ब्लैक कलर के कई सारे ब्रेसलेट पहनकर पूरा किया है, साथ ही उन्होंने एक मैचिंग बैग भी कैरी किया
राशा का ये लुक फैंस को इस कदर पसंद आ रहा है कि तस्वीरों पर कुछ ही घंटों में एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं
एक्ट्रेस का ये लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है, साथ ही मां-बेटी की जोड़ी को बेस्ट भी बता रहा है
बता दें कि राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, उनको इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं