Rat Cute Video: “ओ बेटा फंस गए...” कढ़ाई में फंसा चुहा, बाहर निकलने के लिए लगा दी जी जान

Khushi Srivastava

चूहों का आतंक तकरीबन हर घर में होता है। यहीं वजह है कि लोग तमाम हथकंड़े अपनाते हैं ताकि उन्हें चुहों के उपद्रव से छुटकारा मिल जाए

इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें चूहे की हरकतें देख आपकी भी हंसी निकल ही आएगी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटा सा चूहा किचन में रखें कढ़ाई में गिर गया है

तमाम कोशिशों के बाद भी वो कढ़ाई से नहीं निकल पाता

चूहे को ऐसे परेशान होता देख मजा भी आता है और उसपर दया भी आती है

इसी बीच घर में मौजूद लोगों की नजर कढ़ाई में फंसे चूहे पर पड़ती है तो वो इसकी वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं

वीडियो बना रहा शख्स कहता है कि और बेटा, बहुत दिन से परेशान कर रहे हो तुम, अब फंस गए?

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि, “क्लेश b/w चूहा और कपल”

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग तरह तरह की प्रतिक्रिआएं भी दे रहे हैं

एक यूजर ने लिखा, “थक गया हु भाई एक ही जगह भाग कर।” दूसरे ने लिखा, “टॉम को बुलाओ कोई।” तो वहीं एक अन्य ने लिखा, “भाग मिल्खा भाग।”