यहां दशहरे पर होती है रावण की पूजा

Created By: Gulshan Kumar Jha

नवरात्रि के नौ दिनो के बाद दशहरे पर रावण के पुतलों का दहन किया जाता है। 

पर देश के कुछ ऐसे जगह है जहां दशहरे पर रावण दहन नहीं किया जाता है। 

मंदसौर को रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका माना जाता है। इसलिए यहां के लोग रावण को अपना दामाद मानकर पूजते है।

ऐसे ही विदिशा जिले की नटेरन तहसील के रावण नाम का गांव है, यहां दशहरे पर रावण की पूजा की जाती है।

इस रावण गांव में रावण की विशाालकाय प्रतिमा है, जो जमीन पर लेटी हुई है।

 उत्तर प्रदेश के बिसरख में भी रावण की पूजा की जाती है। यहां शिव मंदिर में रावण की मूर्ति भी स्थापित है।