Bollywood

बेटी राशा थडानी संग रवीना टंडन ने पूरी की 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा

By Anjali Dahiya

23 dec, 2023

बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन हाल ही में धार्मिक यात्रा पर निकली थीं। अदाकारा रवीना टंडन ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए दी है। 

 रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा थडानी के साथ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें मां-बेटी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने पहुंची थीं। 

तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगीं। इन तस्वीरों को शेयर कर रवीना टंडन ने एक बेहद इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

रवीना टंडन ने इस दौरान क्रीम कलर की साड़ी और ग्रीन ब्लाउज में महादेव के दर्शन किए। जिसकी फोटोज अब वायरल हैं

रवीना टंडन ने रामेश्वरम के समंदर में सुकून के पल बिताए। ये बात सामने आई उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं। 

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी रामसेतु के दर्शन के लिए पहुंची थीं। जहां दोनों को ही रामसेतु मंदिर से आशीर्वाद लिया।