Red Sauce Pasta Recipe: क्रिसमस पार्टी पर बच्चों के लिए घर बनाएं Red Sauce Pasta, लिख लें रेसिपी

Khushi Srivastava

एक बड़े बर्तन में पानी उबालें, उसमें थोड़ा नमक डालें और पास्ता डालकर 8-10 मिनट तक उबालें। फिर छानकर अलग रख लें

सॉस के लिए सामग्री तैयार करें:
2 टमाटर, 1 प्याज, 4-5 लहसुन की कलियाँ, 1 शिमला मिर्च, 1/2 कप क्रीम, 1 टीस्पून ओरेगानो, 1/2 टीस्पून काली मिर्च, और नमक तैयार कर लें

एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें। इसमें प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें

अब पैन में कटे हुए टमाटर और शिमला मिर्च डालें। इन्हें नरम होने तक पकने दें

टमाटर के पेस्ट के रूप में बन जाने पर, इसमें क्रीम, नमक, काली मिर्च और ओरेगानो डालकर अच्छी तरह मिला लें

उबला हुआ पास्ता सॉस में डालें और अच्छी तरह मिला लें ताकि पास्ता सॉस से कवर हो जाए

पास्ता को सॉस में 2-3 मिनट तक पकने दें, ताकि सारी सामग्री अच्छे से मिश्रित हो जाए

स्वाद अनुसार कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें और उसे अच्छे से मिला लें

तैयार रेड सॉस पास्ता को गरमागरम सर्व करें और ऊपर से थोड़ा और चीज़ छिड़क सकते हैं

Disclaimer