Lifestyle

घरेलू नुस्खों से हटाएं पैरों की टैनिंग

By Aastha Paswsn

Mar, 9, 2024

 धूप में जाने से शरीर के खूले हिस्से सीधे सूरज की रोशनी में आते हैं और टैनिंग (Tanning) का शिकार होते हैं 

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप नेचुरल तरीके  से टैनिंग से छुटकारा पा सकते है। 

एलोवेरा और बादाम का तेल एलोवेरा जेल में थोड़ा सा बादाम तेल मिक्स करें और फिर इसे अपने पैरों पर लगाएं और एक घंटे बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

दूध-हल्दी और टमाटर पाउडर' हल्दी पाउडर में टमाटर का पेस्ट और थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे अपने पैरों पर लगाएं। सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

संतरे का छिलका और दही संतरे के छिलके में दही को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे अपने पैरों पर अच्छे से लगाएं और सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

शहद, जैतून का तेल और नींबू का रस जैतून के तेल में शहद और नींबू का रस अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे अपने पैरों पर लगाएं और एक घंटे बाद नॉर्मल पानी से धुलें।

कच्चा दूध और चावल का आटा कच्चे दूध में चावल का आटा मिक्स करके इससे अपने पैरों को स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा और दही पैरों में टैनिंग बहुत ज्यादा है तो बेकिंग सोडा पाउडर में दही को अच्छे से मिक्स करें और अपने पैरों पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे मसाज करते हुए हटाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।