Khushi Srivastava
इस गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने परिवार के साथ ये देशभक्ति वाली फिल्में देख सकते हैं और छुट्टी का आनंद उठा सकते हैं
बॉर्डर (1997)
अगली सुबह भारतीय वायु सेना से सहायता प्राप्त करने तक 120 सैनिकों का समूह पूरी रात अपने स्थान का बचाव करता है
लगान (2001)
इस फिल्म में ब्रिटिश राज के दौरान, भुवन नाम का एक किसान, अपने गांव को अगले तीन सालों तक टैक्स का भुगतान करने से बचाने के लिए, कप्तान एंड्रयू रसेल और उसकी टीम को क्रिकेट में हराने की चुनौती को स्वीकारता है
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)
इस फिल्म में उस मंजर दर्शाया गया जब भारतीय सेना ने सितंबर 2016 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक शुरू की थी
रंग दे बसंती (2006)
अपनी फ़िल्म में सू भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों का चित्रण करने के लिए कुछ छात्रों का चयन करती है, इस बीच अनजाने में उनकी देशभक्ति की भावना जग जाती है। भावनाओं कारण वे बाग़ी बन जाते हैं
चक दे इंडिया (2007)
पूर्व हॉकी प्लेयर कबीर खान पर अपने ही देश के साथ धोखा करने का आरोप लगाया जाता है, देश के लिए अपनी वफादारी साबित करने के लिए कबीर भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम को ट्रेनिंग देना शुरू कर देता है
राज़ी (2018)
एक रॉ एजेंट, सहमत खान के पिता उसकी शादी एक पाकिस्तानी परिवार में करते हैं ताकि वह दुश्मन के बारे में जरुरी जानकारी निकाल सके
शेरशाह (2021)
कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी पर बनी इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे उन्होंने सभी सैन्य दर्जे को पार करते हुए और कारगिल युद्ध में भारत की जीत में अपना योगदान दिया था