Reshu Jain Photos: खूबसूरती और स्टाइल में अंकिता लोखंडे को टक्कर देती हैं उनकी जेठानी, जानिए क्या करती हैं रेशु जैन

Anjali Dahiya

हम बात कर रहे हैं अंकिता लोखंडे की जेठानी रेशु जैन की. जो एक्ट्रेस के पति विक्की जैन के बड़े भाई विशाल जैन की पत्नी हैं.

रेशु जैन उस वक्त चर्चा में आई थी. जब वो अंकिता औऱ विक्की को सपोर्ट करने बिग बॉस में पहुंची थी. इस दौरान हर कोई उनकी खूबसूरती और सादगी पर मर मिटा था.

विशाल और रेशु जैन दो बच्चों एक बेटा और एक बेटी के पेरेंट्स हैं. अंकिता की जेठानी अपने ससुराल बिलासपुर में रहती हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार रेशु जैन पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं. इसके अलावा वो बिलासपुर में बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशल स्कूल की एमडी भी हैं.

रेशु जैन दो बच्चों की मां होकर भी अंकिता लोखंडे को फिटनेस के साथ खूबसूरती में कड़ी टक्कर देती हैं.

सोशल मीडिया पर रेशु की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी हैं. जहां फैंस उनकी हर अदा पर प्यार लुटाते नजर आते हैं.

बता दें कि रेशु की अपनी देवरानी अंकिता जैन से भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है. जब भी अंकिता अपने ससुराल जाती हैं तो वो उनके साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.