Revolt RV BlazeX: नए फीचर्स के साथ 1.14 लाख में लॉन्च, जानिए फीचर और रेंज

Himanshu Negi

REVOLT मोटर्स ने कई EV बाइक भारतीय बाजार में उतार रखी है।

 अब कंपनी ने एक और EV बाइक RV ब्लेजेक्स नए फीचर के साथ लॉन्च कर दी है।

कीमत की बात करें तो Revolt RV BlazeX की एक्स शोरूम कीमत 1.14 लाख रुपये है।

बाइक में स्टोरेज के लिए फ्रंट में बॉक्स, चार्जिंग प्वाइंट, 6 इंच का LCD डिस्पले, राइड मोड, रिवर्स मोड दिया गया है।

सेफ्टी के लिए CBS बेक्र, डबल शॉक एब्जॉर्बर और LED LIGHTS दी गई है

Revolt RV BlazeX में 4 KW की मोटर लगी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में बाइक 150KM की रेंज देने में सक्षम है

वहीं बाइक की अधिकतम स्पीड 85KMPH तक पकड़ सकती है।

चार्जिंग की बात करें तो Revolt RV BlazeX फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर बाइक लगभग 80 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज की जा सकती है।

वहीं स्टैंडर्ड चार्जर से चार्ज करने पर बैटरी को 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 3 घंटे से अधिक का समय लग सकता है।