Ayush Mishra
15 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 74 हजार से नीचे जाते हुए 73,946 रुपए पर आ गई
जबकि 8 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत 77 हजार से ज्यादा 77,272 रुपए बनी हुई थी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड 3,326 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है
इसका मतलब है कि बीते एक हफ्ते में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड के दाम 4.30 फीसदी टूट चुके हैं
बात अगर नवंबर की करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड 5790 रुपए सस्ता हुआ है
जानकारों की मानें तो गोल्ड की कीमतों में अभी और भी गिरावट देखने को मिल सकती है
डॉलर इंडेक्स में गिरावट और डिमांड में कमी की वजह से गोल्ड साल के अंत तक 70 हजार से नीचे जा सकता है