Cricket
रोहित शर्मा
चाहते है राहुल द्रविड़ का साथ, खुद किया खुलासा
By pragya bajpai
June 5, 2024
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो रहा है।
ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चाहते थे कि राहुल द्रविड़ पद पर बने रहें और उन्होंने उनको मनाने का भी प्रयास किया।
रोहित ने आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, द्रविड़ मेरे पहले अंतरराष्ट्रीय कप्तान थे।
हमने उनको खेलते हुए देखा। वह हम सबके लिए बहुत बड़े रोल मॉडल हैं। उन्होंने सालों तक टीम के लिए बहुत कुछ किया है।
जब वह कोच के तौर पर आए तो उन्हें देखा हमने उनके साथ लगभग सभी मेजर टूर्नामेंट जीते।
मैंने व्यक्तिगत तौर पर उन्हें कोच पद पर बने रहने के लिए मनाने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी अपनी प्राथमिकताएं हैं।
मैं उनको जाते हुए नहीं देख पाऊंगा। बता दे की टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ अपना कोच छोड़ देंगे।
NEXT STORY
T20 World Cup के ओपनिंग मैच में अब तक कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन