Rose Day 2025: रोज डे पर पार्टनर संग रोमांटिक डिनर पर है जाना, ट्राई करें ऐसी रेड ड्रेसेस

Anjali Dahiya

रोज डे के लिए रकुल प्रीत का ये लुक भी कमाल का है, इस तरह की ड्रेस रोज डे पर स्टनिंग लुक देगी

एक्ट्रेस ने रेड और ब्लैक कॉम्बिनेशन वाली गाउन स्टाइल स्ट्रैपी ड्रेस कैरी की है, जिसमें हाई स्लिट है, एक्ट्रेस ने साथ में ब्लैक कलर के बूट पेयर किए हैं

वैलेंटाइन डे की शुरुआत वाले दिन यानी रोड डे पर लोग अपने पार्टनर को गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं, इसी के साथ कपल इस दिन साथ में टाइम भी स्पेंड करना पसंद करते हैं

इस खास दिन को और भी खास बनाना है तो आप डेट के लिए रेड ड्रेस कैरी कर सकती हैं, एक्ट्रेस रूबीना दिलैक की तरह मिडी ड्रेस आपको रोज डे पर प्रिटी लुक देगी

रोड डे पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो आपको ग्लैमर भरा लुक भी दे तो दिशा पाटनी की ड्रेस से आइडिया लें

एक्ट्रेस ने रेड कलर की ग्लिटर सीक्वेंस ड्रेस कैरी की है, इस तरह की फ्लोर लेंथ ड्रेस वियर करने में कंफर्टेबल भी रहेगी

रोज डे के लिए सारा तेंदुलकर का लुक भी रीक्रिएट किया जा सकता है, उन्होंने रेड कलर की कट स्लीव बॉडी फिटेड ड्रेस कैरी की है

ड्रॉप ईयररिंग के साथ ही उन्होंने मेकअप और ज्वेलरी को मिनिमम रखा है, बालों को साइड पार्टीशन किया है और वेब कर्ल बनाए हैं

रोमांटिक डिनर डेट के लिए आप शहनाज गिल की तरह ऑल रेड लुक क्रिएट कर सकती हैं, शहनाज गिल ने हील्स भी रेड कलर की ही चुनी हैं

एक्ट्रेस ने रेड शॉर्ट ड्रेस कैरी की है और साथ में लॉन्ग ब्लेजर लिया है, रेड स्टोन की रिंग और साथ में रेड क्लच से लुक को कंप्लीट किया है