Khushi Srivastava
फरवरी की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ वैलेंटाइन वीक भी शुरु होने वाला है। ऐसे में 7 तारीक से शुरु होने वाले इस वीक में पहला दिन होता है रोज डे
मार्केट में कई रंग के गुलाब मिलते हैं लेकिन किस अवसर पर कौन से गुलाब दें यह नहीं जानते तो यहां पढ़िए
रेड रोज (लाल गुलाब)
लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है। किसी से अटूट प्रेम करते हैं तो उसे रेड रोज दें
पिंक रोज (गुलाबी गुलाब)
अगर आपको कोई पसंद है और आपको उसकी तारीफ करनी है तो उसे पिंक रोज दें
पीच रोज (पीच रंग का गुलाब)
पीच कलर का रोज जुनून को दर्शाता है। अगर आप किसी से जुनून वाला प्रेम करते हैं तो उसे पीच कलर का गुलाब दे सकते हैं
व्हाइट रोज (सफेद गुलाब)
सफेद गुलाब सादगी का प्रतीक होता है। यह खासतौर पर शादी के फंक्शन में उपहार के रुप में दिया जाता है
येलो रोज (पीला गुलाब)
पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। अगर कोई आपका अच्छा दोस्त है तो उसे आप पीले रंग का गुलाब दे सकते हैं