Rose Day Outfit Idea: गुलाब की तरह दिखेंगी खूबसूरत, स्टाइल करें उर्वशी रौतेला जैसी ड्रेसेस

Anjali Dahiya

यदि आप रोज डे के लिए रेड कलर की कोई अट्रैक्टिव ड्रेस खोज रही हैं, तो आप उर्वशी रौतेला के जैसी सिक्विन वर्क शार्ट ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं

इसके साथ आप कर्ली हेयर ग्लॉसी मेकअप टच देकर खुद को स्मार्ट बना सकती हैं, इस रेड शिमरी ड्रेस के साथ सिल्वर स्टोन इयररिंग्स आपके लुक को क्लासी लुक देंगे

आप उर्वशी रौतेला के जैसा वेलवेट स्लिट गाउन को भी पेयर अप करके खुद को खूबसूरत बना सकती हैं, इसके साथ आप पर्ल ज्वेलरी पहनें

यदि आपके गाउन में ज्यादा स्लिट है तो उसके लिए आप बॉटम में रेड कलर के स्टॉकिंस पहन सकती हैं, इस गाउन के संग बाउंसी हेयर लुक को ग्रेसफुल बना देंगे

इस गाउन के साथ वेलवेट हील्स और सिल्वर लांग स्लिंग पर्स आपके लुक को कंप्लीट कर देगा

यदि अपने रोज डे पर पार्टनर को इंप्रेस करने का प्लान बना लिया है तो आप अभिनेत्री के जैसी बार्बी स्टाइल रोज फ्लावर पैच वाली ड्रेस को कैरी कर सकती हैं

यह ड्रेस रोज डे के लिए एकदम परफेक्ट रहेगी, इसके संग आप न्यूड मेकअप और पौनी हेयर स्टाइल स्टाइल करें, साथ में आई मेकअप को शिमरी लुक में रखें

सिल्वर कलर की हील्स इस ड्रेस के लिए बेस्ट रहेगी, साथ में मैचिंग क्लच ले सकती हैं