GST स्लैब में बदलाव के बाद Royal Enfield ने घटाए Bullet के दाम

By Khushi Srivastava

11 Sept, 2025

GST स्लैब में बदलाव के बाद अब 22 सितंबर 2025 से कारों और बाइक्स की कीमतों में कटौती की शुरुआत होगी, जिससे ग्राहक वाहनों को सस्ती दरों पर खरीद सकेंगे।

रॉयल एनफील्ड ने घोषणा की है कि वह अपने ग्राहकों को GST 2.0 के तहत पूरी छूट का लाभ देगी, जिससे मोटरसाइकिलों के साथ-साथ सर्विस, अपैरल और एक्सेसरीज़ पर भी रियायतें मिलेंगी।

नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी, और यह बदलाव रॉयल एनफील्ड के सभी शोरूम्स पर प्रभावी होगा।

350cc पोर्टफोलियो पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, जिसमें क्लासिक 350, बुलेट 350, हंटर 350 और मीटिओर 350 शामिल हैं — इन बाइक्स की कीमतों में ₹22,000 तक की कटौती की गई है। 

अब 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स पर 18% GST लगेगा, जबकि पहले इन पर 28% टैक्स लगाया जाता था, जिससे इनकी कीमतें और भी किफायती हो गई हैं। 

कंपनी को उम्मीद है कि यह कदम त्योहारी सीज़न से पहले बिक्री को बढ़ावा देगा, और इससे रॉयल एनफील्ड के नए ग्राहक भी बनेंगे।