हथेली मलने से इन बीमारियों से मिलेगी राहत, जानिए फायदे

Ayush Mishra

सर्दियों में अक्सर आपने लोगों को हथेलियां मलते हुए देखा होगा। स्कूल में टीचर भी सबसे पहले बच्चों को हैंड्स रब करने के लिए कहती हैं। 

पार्क में योगा या एक्सरसाइज कर रहे लोग भी शरीर को गर्म करने के लिए दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ते हैं। कई बार लोग जब चक्कर खाकर गिर जाते हैं तो उनकी हथेलियों को रब किया जाता है।

हेल्थलाइन में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जब हम दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में मलते हैं तो इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

हथेलियों को आपस में रगड़ने के फायदे:-
तनाव से मुक्ति- हथेलियों को आपस में रगड़ना मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। जब आप हाथों को रब करते हैं तो इससे दिमाग शांत और रिलैक्स होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद- हाथों को रगड़ना आंखों को फायदा पहुंचाता है। जब आप हथेलियों को रगड़ते हुए गर्म करते हैं तो इससे आंखों का स्ट्रेस दूर होता है।

दूर भाग जाएगी ठंड- सर्दियों में हाथों को आपस में रगड़ने से ठंड दूर भाग जाती है। जब काम करते करते हाथ ठंडे होने लगें तो आपस में रगड़ लें। 

इससे हाथों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और शरीर में भी गर्मी पैदा होने लगती है। सर्दियों के जब उंगलियां ठंडी हवा से जमने लगें तो ये एक असरदार एक्सरसाइज साबित होती है।

Source- Pinterest