BOLLYWOOD

रुबीना दिलैक ने दिखाई बेटियों की पहली झलक 

By ANJALI DAHIYA

DEC 27, 2023

रुबीना ने अपनी बेटियों की पहली झलक फैन्स के साथ शेयर की है. रुबीना ने एक के बाद एक कई तस्वीर शेयर की है. इन तस्वीरों में अभिनव शुक्ला भी दिखाई दे रहे हैं

रुबीना दिलैक ने इस साल सितंबर में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. रुबीना ने दो बेटियों को जन्म दिया है. इस फोटो में रुबीना और अभिनव ने अपनी नन्ही परी के हाथों की फोटोज शेयर की हैं 

इस तस्वीर में रुबीना की दोनों बेटियों के नन्हे हाथों को देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं 

1 महीने की होने पर रुबीना ने बताया कि उन्होंने एक बेटी का नाम ईधा और एक का जीवा नाम रखा है 

रुबीना और अभिनव ने बेटियों के साथ पूजा करते हुए भी फोटोज दिखाई. यहां हवन की तस्वीरों में रुबीना को देखा जा सकता है 

रुबीना दिलैक ने अपनी प्रेग्रनेंसी की पूरी जर्नी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी. अपनी प्रेग्रनेंसी के नौवें महीने में उन्होंने फैंस को बताया था कि उन्हें जुड़वा बच्चे ही होंगे