Rupali Ganguly Suit Looks: साड़ी ही नहीं टीवी की अनुपमा का सलवार-सूट कलेक्शन भी है बेहद खूबसूरत

Anjali Dahiya

रुपाली गांगुली पिंक कलर के कॉटन अनारकली सूट में काफी रॉयल अंदाज में नजर आ रही हैं, इस सिंपल सोबर सूट के संग उन्होंने पर्ल और पिंक डबल शेड का सिल्क दुपट्टा कैरी किया हुआ है

सूट के यॉक पर गोल्डन कलर की कड़ाई और सितारों का वर्क किया गया है, जिससे लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आ रहा है

साथ में गोल्डन कलर की हील्स, कर्ली हेयर काफी जंच रहे हैं, सूट के साथ ब्लैक कलर की बिंदी परफेक्ट इंडियन लुक दे रही है

आप इस तरह का येलो प्लाजो सूट हल्दी सेरेमनी के लिए चॉइस में रख सकती हैं, इस सूट पर सिल्वर कलर का जरी वर्क शोभा बढ़ा रहा है

सिल्क सूट के संग नेट का दुपट्टा पेयर किया गया है, दुपट्टे के बीच बीच में भी सितारों की बूटी बनी हुई है, वहीं दुपट्टे का बॉर्डर जरी वर्क का है

रुपाली गांगुली ने इस सूट के साथ पर्ल विद कुंदन चांद बाली झुमके स्टाइल किए हैं, बालों को बाउंसी लुक देते हुए मेकअप को न्यूड रखा है

साथ में रेड कलर की बिंदी से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया है

आजकल इस तरह के काफ्तान स्टाइल सूट काफी ट्रेंड में चल रहे हैं, इस तरह के सूट में आपका लुक काफी यूनिक नजर आता है

एक्ट्रेस ने पीच कलर की रेयॉन कॉटन कुर्ती के संग गोल्डन कलर का फ्लेयर प्लाजो कैरी किया हुआ है, कुर्ती के फ्रंट में कट दाना और पर्ल वर्क हैवी लुक दे रहा है