Samantha-Naga Chaitanya: क्यों टूटी Samantha और Naga Chaitanya की शादी?

Anjali Dahiya

तलाक की अनाउंसमेंट ने फैंस को काफी शॉक्ड कर दिया था. उसके बाद से ही दोनों काफी खबरों में रहते हैं. समांथा और नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया पर तलाक को लेकर पोस्ट किया था.

उन्होंने पोस्ट में लिखा था- हमारे फैंस के लिए...हमने बहुत सोचने और समझने के बाद पति और पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला लिया है. हम फैंस से उम्मीद करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमें सपोर्ट करें और प्राइवेसी दें.

इसके बाद ये चर्चा काफी रही कि आखिर समांथा और नागा चैतन्य अलग क्यों हुए. कई तरह की गॉसिप भी सामने आईं. बॉलीवुड शादी के मुताबिक, ऐसी भी खबरें थी कि नागा चैतन्य की फैमिली समांथा के बोल्ड रोल्स के खिलाफ थीं. दोनों के अलग-अलग लाइफ गोल्स भी इसके पीछे का कारण थे. नागा चैतन्य ने इसके बारे में बात करते हुए बताया था कि ये बहुत दर्दनाक डिसिजन था.

उन्होंने कहा था कि ये उनकी लाइफ का दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक निर्णय था. उन्होंन कहा था- 'समांथा और मैंने अलग होने का डिसिजन साथ में लिया था. ये निर्णय शांतिपूर्ण तरीके से लिया गया. हमने एक दूसरे की लाइफ के गोल्स और सम्मान के साथ आगे बढ़ने के फैसले को स्वीकारा. हमने मैच्योर तरीके से इस शादी को खत्म करने का फैसला लिया था.'

इस बारे में बात करते हुए समांथा ने कहा था- 'एक महिला होना, काम करना, ग्लैमर की दुनिया में बने रहना, प्यार में पड़ना, फिर बाहर निकलना, इस सब में बहुत हिम्मत लगती है. मुझे मेरी जर्नी पर गर्व है. मुझे कमतर न आंकें. मैं उम्मीद करती हूं कि मेरी प्राइवेसी का सम्मान किया जाएगा.'

अब नागा चैतन्य अपनी लाइफ में मूव ऑन कर गए हैं. वो एक्ट्रेस शोभिता धुलीपाला संग 4 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं. उनके प्री वेडिंग फंक्शन की फोटोज वायरल हैं.

उनकी शादी अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी. रिपोर्ट्स हैं कि उनकी शादी की रस्में तेलुगू परंपरा के हिसाब से होगी और शादी की रस्में 8 घंटे तक चलेंगी.