Sanjeeda Shaikh Outfits : न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए संजीदा शेख की इन एथनिक ड्रेसेस से लें इंस्पिरेशन

Priya Mishra

टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शामिल संजीदा शेख अपने डांस और स्टाइलिश अंदाज के लिए अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं।

संजीदा ने टीवी में एकता कपूर के शो 'क्या होगा निम्मो का' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई और टीवी और रिएलिटी शोज़ में नजर आईं।

संजीदा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव रहती हैं, और अक्सर कई बेहतरीन लुक्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

आइए आज एक्ट्रेस संजीदा शेख के कुछ बोल्ड ट्रेडिशनल लुक्स पर नजर डालते हैं।

एक्ट्रेस संजीदा शेख हाल ही एक इवेंट में इस बेहद खूबसूरत अनारकली सूट को ग्लोइंग मेकअप और बेहतरीन हेयर स्टाइल के साथ कैरी करती नजर आई।

संजीदा ने इस लुक में लाइट पिंक कलर का मोनोक्रोमैटिक आउटफिट स्टाइल किया है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हाई पोनीटेल और मिनिमल ज्वेलरी स्टाइल कर लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा है।

इस लुक में संजीदा ने बेहद यूनिक और स्टाइलिश अनारकली सूट को लॉन्ग मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया है।

संजीदा शेख अक्सर अपने हॉट ट्रेडिशनल लुक्स को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस लुक में संजीदा ने काफी खूबसूरत और यूनिक डबल शेडेड साड़ी को हॉट डीप यू नेक कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया है।

संजीदा शेख कई हैवी ट्रेडिशनल आउटफिट्स को बड़ी ही खूबसूरती के साथ कैरी करते नजर आती हैं। इस लुक में संजीदा ने लॉन्ग हैवी बॉर्डर वाले खूबसूरत ऑफ व्हाइट लहंगे को क्लासिक गोल्डन डीप वी नेक चोली के साथ कैरी किया है।