कभी सलवार- सूट में नजर आने वाली सपना चौधरी अब बन चुकी है एकदम मॉडर्न
By ANJALI DAHIYA
DEC 27, 2023
हरियाणवी डांस से अपनी पहचान बनाने वाली सपना चौधरी आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। देशभर में उनके फैंस बसे हैं, जो उनके डांस शो देखने के लिए बेताब रहते हैं।
सोशल मीडिया पर बोल्ड अवतार नजर आती हैं सपना: सपना पहले केवल सूट ही पहनती थीं, लेकिन अब उन्हें मॉडर्न कपड़ों में देखा जाता है।
उनका ये स्टाइल फैंस को भी काफी पसंद आता है। वो अकसर अपने फोटोशूट भी कराती हैं, जिनमें सिर से लेकर पैर तक सपना बेहद खूबसूरत लगती हैं।
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके 4.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
इंस्टा पर सपना की पोस्ट आग की तरह देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। फैंस उनकी फोटोज और वीडियोज को बेहद पसंद करते हैं।
सपना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज, वीडियोज और रील्स फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं।
उनके फैंस भी नई पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वजह है कि कोई भी नया पोस्ट अपडेट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।