Sara Ali Khan Summer Outfits: सारा अली खान के ये लुक्स है गर्मियों के लिए परफेक्ट

Anjali Dahiya

सारा अली खान ने इस फोटो में पिंक कलर की ऑफ-शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, जिसके फ्रंट पर मैचिंग फैब्रिक से अटैच्ड बो हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं

पिंक कलर गर्मी में आपको ठंडक का एहसास कराता है, एक्ट्रेस ने आउटफिट से मैच करता हुआ ब्लॉक हील्स भी पहना है जिसपर छोटे छोटे स्टोन लगे हैं

अगर मेकअप की बात करें, तो उन्होंने ग्लोइंग मेकअप के साथ बालों में बन बनाया है और आगे से फ्लिक निकाले हैं

इस लुक में अगर किसी चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, तो वह सारा के गोल्ड प्लेटेड बो डिजाइन ईयरिंग्स हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं

एक्ट्रेस ने स्ट्रैप डिजाइन बैकलेस नियॉन कलर की टॉप के साथ प्रिंटेड सारोंग स्टाइल किया है, जो देखने में बेहद प्यारा लग रहा है

अगर आप बैकलेस टॉप के साथ कंफर्टेबल नहीं है, तो आप कोई सिंपल शर्ट या क्रॉप टॉप भी ट्राई कर सकते हैं

इस आउटफिट को ड्यूल टोन शेड कपड़ों से डिज़ाइन किया गया है, जिसमें एक दोनों साइड पर प्रिंट का काम है, यह वाइट और ग्रीन का कॉम्बिनेशन सारा की खूबसूरती को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है

मालदीव्स वेकेशन के लिए सारा अली खान ने रेड और ब्लैक कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें क्रॉप टॉप और मैचिंग फ्लोई स्कर्ट थी, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रही थी

ऐसे आउटफिट्स बीच वेकेशंस के लिए बहुत अच्छे रहते हैं, सारा के टॉप में स्वीटहार्ट नेकलाइन और स्कर्ट में थाई स्लिट की डिटेलिंग है, मिनिमल मेकअप के साथ सारा के खुले और लहराते बाल बेहद प्यारे लग रहे हैं

सारा अली खान ने इस लुक में एक प्रिंटेड पफ स्लीव्स वाली क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग मिनी स्कर्ट पहनी है, जो बेहद प्रीटी लग रही है

इस आउटफिट के साथ उन्होंने गोल्ड प्लेटेड एक्सेसरीज पहनी हैं, जिसमें ट्रायंगल इयररिंग्स और कई अंगूठियां शामिल हैं

पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ एक्ट्रेस ने शिमर आई मेकअप और ग्लॉसी लिप शेड लगाया है