Sara Ali Khan Viral Pics: दोस्त की शादी में सुर्ख लाल साड़ी पहनकर सारा अली खान ने ढाया कहर

Anjali Dahiya

सारा अली खान हाल ही में अपने एक दोस्त की शादी में पहुंची थी, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं

सारा अली खान अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं, जहां वो अपनी लाइफ की हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं

अब हाल ही में सारा अपने दोस्त की शादी में पहुंची थी, जिसकी कई खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं

सारा अली खान इस शादी में अपनी मां और भाई इब्राहिम के साथ शामिल हुई थी, सभी ने मिलकर शादी में खूब एंजॉय भी किया, जिसका सबूत ये तस्वीरें हैं

शादी के दिन सारा अली खान ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ एक्ट्रेस ने बालों में चोटी और हैवी ज्वेलरी पहनकर अपना लुक पूरा किया

वहीं मेहंदी फंक्शन में सारा अली खान ने अपने हाथों में मेहंदी भी रचाई थी, जो यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं, दरअसल एक्ट्रेस ने मेहंदी में भोलेनाथ का नाम लिखवाया था

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा अली खान ने लिखा कि, ‘आप दोनों को जीवन भर साथ, प्यार, हंसी, आनंद, थेपला और उन्डियों की शुभकामनाएं..जय भोलेनाथ.’

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार विजय वर्मा के साथ फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आई थी