Sara Tendulkar Lehenga: सारा तेंदुलकर को इन 5 लहंगों में देखकर बोलेंगे ‘ये है परी’

Anjali Dahiya

सारा का यह बेबी पिंक लहंगा स्कर्ट सेट बहुत क्यूट दिख रहा है, यह बेबी पिंक कलर की ड्रेप्ड स्कर्ट है, जिसके साथ एम्बेलिश्ड ब्लाउज और स्कैलप बॉर्डर वाला दुपट्टा है

सारा का यह पाउडर ब्लू लहंगा बहुत ही खूबसूरत है, जिस पर भरपूर सीक्विन वर्क किया गया है, इसका ब्लाउज ब्रॉलेट डिजाइन में है, जिसकी नेक लाइन स्वीटहार्ट है

इस ब्लाउज के नीचे क्रिस्टल टैसल्स लगे हुए हैं, जिसकी वजह से ब्लाउज का लुक खुलकर आ रहा है

इस लहंगे के साथ शीयर फैब्रिक में दुपट्टा भी है, जिसका बॉर्डर लहंगे से मैच करते हुए सीक्विन वर्क में है

सारा का यह खूबसूरत लहंगा पाउडर पिंक शेड में है, जिस पर फुल एंब्रॉयडरी और मिरर वर्क किया गया है

इसके साथ स्कैल्प नेकलाइन में स्लीवलेस ब्लाउज है और दुपट्टा शीयर फैब्रिक में बॉर्डर के साथ है

सारा ने इसके साथ पोलकी चोकर पहना है, जिससे मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और कंगन भी पहने हैं

सारा ने अपने बालों का जूड़ा बनाया है, जिस पर मोगरे के फूलों का गजरा बहुत ही खूबसूरत और प्यारा नजर आ रहा है

सारा का यह लहंगा फुल एंब्रॉयडरी वर्क के साथ है, जिसके साथ मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टा भी है

सारा के स्लीवलेस ब्लाउज के नीचे क्रिस्टल टैसल्स लगे हुए हैं, जिससे लहंगे का लुक बढ़ गया है

इसके साथ सारा ने गोल्डन कलर की डबल लेयर वाली नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहना है

बालों को आधा बंधा हुआ है और होंठों पर रेड लिपस्टिक के साथ माथे पर छोटी बिंदी खूबसूरत दिख रही है

सारा तेंदुलकर ने इस यलो लहंगा को बहुत सिंपल तरीके से पहना है, जिसकी वजह से उनका यह लुक छोटे-मोटे फंक्शन में पहनने के लिए परफेक्ट है

इस लहंगे का दुपट्टा देखने लायक है, जो सामान्य ना होकर प्लीट्स वाला है

सारा ने इस लहंगे के साथ गोल्डन कलर की नेकलेस और झुमका पहना है

बालों का पोनीटेल बनाया है और उसमें गजरा लगाया है, होंठों पर रेड लिपस्टिक और माथे पर छोटी बिंदी के साथ सारा का यह लुक कंप्लीट हो गया है