BOLLYWOOD

रयूमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन गिल की बहन संग देर रात दिखीं सारा तेंदुलकर

By ANJALI DAHIYA

JAN 21, 2024

सारा तेंदुलकर इस दौरान कार में अपनी दोस्त शाहनील गिल के साथ बैठी नजर आईं, जो शुभमन गिल की बहन भी हैं

सारा तेंदुलकर के साथ शाहनील गिल ढेर सारी बातें करती दिखीं, उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगीं

सारा तेंदुलकर और शाहनील गिल को साथ देखकर लोग इंटरनेट पर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं 

सारा तेंदुलकर और शाहनील गिल की ये तस्वीरें देख लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं जिसके बाद एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'तो क्या रिश्ता पक्का समझें?'

इस दौरान सारा तेंदुलकर के साथ शाहनील गिल बातों में पूरी तरह डूबी हुई थीं 

इस दौरान सारा तेंदुलकर और शाहनील गिल की साथ में तस्वीरें लेने की कोशिश करते पैपराजी को सारा तेंदुलकर ने भी भाव नहीं दिया

शाहनील गिन ने इस दौरान एक भी तस्वीर सही से नहीं क्लिक करवाई 

सारा तेंदुलकर और शाहनील गिल इस दौरान कार में एक साथ ही बैठकर कहीं जाती दिखीं