Saree for Shivratri: महाशिवरात्रि पर अपनाएं ये ट्रेडिशनल लुक्स,नई दुल्हन से नहीं हटेंगी सबकी नजरें

Anjali Dahiya

शिवरात्रि के दिन अगर आप एक सिंपल और सोबर लुक अपनाना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का यह स्टाइल आपके लिए बेस्ट है

एक्ट्रेस ने मशहूर ​फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की यह ब्यूटिफुल व्हाइट साड़ी वियर की है

आप भी आलिया की तरह एक व्हाइट प्रिंटेड साड़ी वियर कर सकती हैं

इसके साथ लाइट मेकअप करके अपने लुक को कंप्लीट करें, यह सिंपल लुक हैवी साड़ियों पर भी भारी नजर आएगा

कैटरीना ने डिजाइनर अनीता डोगरा की डिजाइन की ग्रीन कलर की फ्लावर प्रिंट साड़ी वियर की थी

साड़ी के पूरे बॉर्डर पर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो इस साड़ी के लुक में चार चांद लगा रही है

यह एक ऐसा लुक है जो समर सीजन में आंखों को सुकून देने वाला कहा जा सकता है

जॉर्जेट फैब्रिक की साड़ियां हर महिला की ऑल टाइम फेवरेट होती है, कारण है यह फैब्रिक कंफर्टेबल और लाइट होता है, साथ ही इसे कैरी करना भी बहुत आसान होता है

एक फंक्शन में एक्ट्रेस करीना कपूर खान अनीता डोगरा की डिजाइन की यह जॉर्जेट साड़ी वियर करके पहुंची

इस नेचर इंस्पायर्ड प्रिंटेड साड़ी पर गोटा पत्ती, जरदोजी और सीक्वेंस का बारीक काम किया गया था, जिसके कारण यह साड़ी काफी रॉयल लग रही थी

जाह्नवी ने ​ब्रांड अनाविला की यह पिंक खादी सिल्क साड़ी वियर की है, खादी सिल्क साड़ियां काफी ग्रेसफुल लगती हैं

इस महापर्व पर आप क्लासिक और रॉयल लुक चाहती हैं तो एक्ट्रेस कंगना रनौत का यह स्टाइल आप अपना सकती हैं

कंगना ने ब्रांड यक्षी दीप्ति रेड्डी की यह ऑफ व्हाइट कांजीवरम साड़ी वियर की है, साड़ी का गोल्डन रेड बॉर्डर इसे ग्रेसफुल बना रहा है

साड़ी के साथ कंगना ने सेम कलर एम्ब्रायडरी ब्लाउज वियर किया है, यकीन मानें इस लुक में आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी

अगर आप भी सबसे अलग नजर आना चाहती हैं तो एक्ट्रेस कृति सेनन की तरह हॉट मैजेंटा कलर की साड़ी वियर कर सकती हैं

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई इस सिंपल शिफॉन साड़ी के साथ कृति ने मैचिंग क्रिस्टल ब्लाउज वियर किया है