BOLLYWOOD
Saree Styling Tips:
साड़ी के साथ आपके लुक को रॉयल बनाएंगे नेकलेस के ये डिजाइंस
By ANJALI DAHIYA
MAR 12, 2024
साड़ी के साथ परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए गोल्डन कलर बेस्ट रहता है
वहीं यह एक से ज्यादा साड़ी व सूट लुक्स के साथ भी बाद में काम में आ सकता है
इस तरह के स्टेटमेंट चोकर सेट के साथ में आप झुमकी या गोल डिजाइन के स्टड्स इयररिंग्स को पहन सकती हैं
साड़ी लुक को इंडो-वेस्टर्न या मॉडर्न स्टाइल में पहनना चाहती हैं तो इस तरह के जेम स्टोन वाले स्टाइलिश नेकलेस को पहन सकती हैं
वहीं इस तरीके के स्टोन वाली ज्वेलरी आपको सिल्वर या एंटीक से लेकर गोल्ड में भी आसानी से मिल जाएगी
स्टोन के लिए आप थोड़े बड़े डिजाइन के वेरायटी को चुन सकती हैं
क्लासी और फैंसी लुक में अपने लुक को कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह की डायमंड ज्वेलरी को पहन सकती हैं
इस तरह के डायमंड ज्वेलरी में आपको ग्रीन एमरल्ड वाली कई आर्टिफिशियल वेरायटी भी देखने को मिल जाएगी
पर्ल डिजाइन एवरग्रीन फैशन ट्रेंड में रहता है
वहीं इसमें आपको लेयर वाले कई डिजाइन के नेकलेस आसानी से मिल जाएंगे
इस तरह के लेयर वाले पर्ल नेकलेस के साथ आप कानों में ज्यादा हैवी इयररिंग्स को कैरी बिल्कुल भी न करें और केवल पर्ल डिजाइन के स्टड्स इयररिंग्स को पहनें
NEXT STORY
Simple Saree Looks : साड़ी में पिंक कलर है पसंद, तो एक्ट्रेस के लुक से लें आईडिया