BOLLYWOOD

Sawan 2024 Red Colour Gota Patti Suit: लाल रंग के ये गोटा पट्टी सूट करें सावन में वियर, देखें डिजाइंस

By ANJALI DAHIYA

Jul  24, 2024

आप इस बार सावन में रेड कलर वाले गोटा पट्टी वर्क वाले सूट को स्टाइल कर सकती हैं

 इस तरह के सूट में आपको कुर्ते के साथ-साथ पैंट में भी गोटा वर्क मिलेगा

इसके दुपट्टे को भी वैसे ही डिजाइन में किया जाता है, ताकि लुक अच्छा लगे

इसके अलावा इसके नेकलाइन पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है

इससे सूट पहनने के बाद फेस्टिवल जैसा फील आता है

आप इसे सावन के सोमवार या किसी खास पूजा में वियर कर सकती हैं

इस तरह के सूट आपको मार्केट में 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे

आप सावन में लाल कलर के अनारकली सूट को भी वियर कर सकती हैं, इस तरह के सूट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं

साथ ही, जब यह किसी और कलर के साथ कॉन्ट्रास्ट करके वियर होते हैं, तो इससे लुक और भी ज्यादा अच्छा लगता है

आपको इस तरह के सूट में नीचे की तरफ और नेकलाइन पर गोटा वर्क मिलेगा, साथ ही, दुपट्टे की किनारी पर भी गोटा वर्क मिलेगा

इससे सूट हैवी लुक देगा, लेकिन पहनने में कंफर्टेबल नजर आएगा

आप इस तरह के सूट को सावन में पहनकर ऑफिस या किसी पूजा में जा सकती हैं

मार्केट में इस तरह के सूट आपको 500 से 800 रुपये में मिल जाएंगे

अगर आपको किसी पूजा में जाने के लिए सूट खरीदना है, तो इसके लिए आप इस तरह के रेड कलर सूट को वियर कर सकती हैं

इस तरह के सूट में आपका लुक अच्छा लगेगा

इसमें आपको नेकलाइन, नीचे की पैंट और दुपट्टे में गोटा वर्क मिलेगा, इसकी वजह से यह सूट ज्यादा हैवी नहीं लगेगा

लेकिन पहनने के बाद आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएगा

इस तरह के सूट आपको मार्केट में 600 से 800 रुपये में मिल जाएंगे

इस बार सावन में लाल रंग के गोटा वर्क वाले सूट को वियर करें, इससे आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत लगेगा