By Ritika
Feb 19, 2024
दिनभर की धूल-मिट्टी से चेहरे पर एक्ने और पिंपल जैसी परेशानी हो सकती है, इस समस्या से निपटने के लिए लोग क्लींजर का यूज करते हैं
आज मार्केट में कई तरह के क्लींजर मौजूद है, लेकिन अगर आप नेचुरल होममेड क्लींजर का यूज करना चाहती हैं, तो इस तरह घर पर आप इसे बना सकती हैं
कच्चा दूध कॉटन बॉल पर कच्चा दूध लेकर चेहरे पर लगा सकते हैं, दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, यह स्किन को अंदर से साफ करता है
बेकिंग सोडा 1 चम्मच बेकिंड सोडा में पानी मिलाकर उसका पेस्ट तैयार करें, इसके बाद अपने चेहरे पर हल्के हाथों से कुछ देर तक मसाज करें, बाद में पानी से चेहरा साफ करें
शहद व नींबू 1-1 चम्मच शहद और नींबू के रस को अच्छे से मिलाएं, फिर इससे अपने फेस की मसाज करें और 5-10 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें
ग्रीन टी क्लींजर एक कप ग्रीन टी बनाकर उसे ठंडा होने तक रख दें, उसके बाद कॉटन बॉल की मदद से टोनर की तरह ग्रीन टी को अपने चेहरे पर लगाएं
खीरा-एलोवेरा आधे खीरे को मैश कर उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं, फिर उसे अपने फेस पर 5-10 मिनट लगे रहने दें, बाद में चेहरा साफ कर लें