Rahul Kumar
अधिसूचना के मुताबिक एग्जाम 23 नवंबर को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पायेंगे।
एसबीआई की ओर से नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर ऑनलाइन माध्यम से bank.sbi/web/careers पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे।
एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
एसबीआई एसओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।