यहां देखें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की सारी डीटेल

By: Nisha Pathak

Jan 22, 2024

Social

राम मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप का प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो चुका है, इस मौके पर पीएम मोदी समेत कई लोग भगवान रामलला की पूजा में शामिल हुए

प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी गवर्नर आनंदीबेन पटेल, योगी आदित्यनाथ समेत कई लोग रामलला की पूजा में मौजूद रहे

पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए क्रीम रंग का कुर्ता और धोती पहन रखी है, इतना ही नहीं रामलला के लिए पीएम मोदी चांदी का छत्र लेकर पहुंचे

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है, इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है जय सियाराम

राम मंदिर का पूजन कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है कि सबसे पहले नित्य पूजन हवण पारायण, उसके बाद देवप्रबोधन, प्रतिष्ठापूर्वकृत्य, देवप्राण प्रतिष्ठा...

महापूजा, आरती, प्रासादोत्सर्ग, उत्तरांगकर्म, पूर्णाहुति, आचार्य को गोदान, कर्मेश्वरार्पणम, ब्राह्मणभोजन, प्रैषात्मक पुण्याहवाचन, ब्राह्मण दक्षिणा दानादि संकल्प, आशीर्वाद और फिर कर्मसमाप्ति होगी न