देखिए झांसी का दर्दनाक मंज़र, मेडिकल कॉलेज में लगी आग

Samiksha Somvanshi

आग उस मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में लगी थी, जिसमें अभी तक 10 बच्चों की मौत हो चुकी है और कई बच्चे घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

कई बच्चे अंदर फसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें कोशिश में लगी हुई थी और जिनके बच्चे अंदर फंसे हैं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

अभी तक 40 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। रेस्क्यू टीमें कांच तोड़कर बच्चों को एक-एक करके बाहर निकाल रही थी।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सूचना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

झांसी में हादसे की खबर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बचाव एवं राहत कार्य के लिए तत्काल सभी अधिकारियों और चिकित्सकों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं।

झांसी में सीएम योगी ने मृत बच्चों के परिवारों को 5 लाख और घायलों के परिजनों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग लगने की घटना में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।