Shahi Paneer Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी शाही पनीर, बच्चे भी कहेंगे वाह!

Khushi Srivastava

शाही पनीर बनाने की सामग्री:  500 ग्राम पनीर, 4 से 5 टमाटर, 2 हरी मिर्च, एक छोटा टुकड़ा अदरक, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच घी या तेल, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च, धनिया के पत्ते, एक मुठ्ठी काजू, 1/2 कप क्रीम, 1 छोटा चम्मच गर्म मसाला, 1 छोटा चम्मच धनियां पाउडर, स्वादानुसार नमक
सबसे पहले पनीर को छोटे टुकड़ों में काट लें। एक पैन में एक चम्मच तेल डालें और पनीर को हल्का का तल लें । (ai generated)

काजू को लगभग आधे घंटे तक पानी में भिगोएं फिर बारीक पीसलें

अब टमाटर, अदकर, हरी मिर्च को 1 मिनट तक तेल में भूनें। इसके बाद पीस कर इसका पेस्ट बना लें

कढ़ाई में घी गर्म करें। इसमें जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनियां पाउडर डालें। फिर इसमें टमाटर का पेस्ट डालें और अच्छे से भूनें

इसके बाद इसमें क्रीम डालें और थोड़ी देर तक भूनते रहें। अंत में आवश्यकतानुसार पानी और नमक मिलाएं
जब तरी पक जाएं तो इसमें पनीर के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर पकने दें। जब पनीर मसालों में अच्छे से लिपट जाएं तो गैस बंस कर दें । (ai generated)

बस तैयार है ढाबे जैसी शाही पनीर। इसे नान या सिंपल रोटी के साथ सर्व करें