Shahi Tukda Recipe: फ्रिज में रखी ब्रेड से बनाएं ये स्वादिष्ठ मिठाई, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Khushi Srivastava

4-5 सादी ब्रेड के टुकड़े लें और उनके किनारे काटकर चौकोर टुकड़े बना लें

एक कढ़ाई में घी गरम करें और ब्रेड के टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें

एक पैन में 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी डालकर उबालें, फिर 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर और 1-2 केसर के धागे डालें

चाशनी को 5-7 मिनट तक उबालकर गाढ़ा करें

एक पैन में 1 कप दूध और 1/2 कप क्रीम डालकर उबालें, फिर उसमें 2-3 टेबलस्पून चीनी डालें 

दूध में कुछ केसर के धागे और इलायची पाउडर डालें 

फ्राई की हुई ब्रेड के टुकड़ों पर चाशनी डालकर अच्छी तरह से सोखने दें

अब, शाही टुकड़ों पर तैयार मलाई डालें और ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) से सजाएं 

शाही टुकड़ा गर्म या फिर ठंडा करके परोसें