Bollywood

ठंडे बस्ते में गई Shahrukh Khan और Suhana की फिल्म

By Ritika

Feb 01, 2024

सुहाना खान ने 2023 में ओटीटी पर जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आर्चीज' से एक्टिंग में डेब्यू किया लेकिन दर्शकों को ये फिल्म कुछ रास नहीं आई

भले ही सुहाना की ओटीटी पर शुरूआत अच्छी ना रही हो लेकिन इसके बाद वह पापा शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म में नजर आने वाली थी

सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बन रही 'द किंग' फिल्म में सुहाना अपने पापा के साथ नजर आती, फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक भी थे लेकिन अब एक बुरी खबर आई है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को इसी साल फरवरी या मार्च में रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसे होल्ड पर रख दिया गया है

हालांकि, दोबारा फिल्म पर काम शुरू होगा लेकिन कब होगा इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है

बता दें, 'द किंग' फिल्म में सुहाना खान लीड रोल में नजर आने वाली थीं, बताया गया था कि ये एक एक्शन फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान का सिर्फ एक्स्टेंडेड कैमियो था

फिल्म को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ही प्रोड्यूस कर रही थी, कहा जा रहा है कि शाहरुख अपनी बेटी के साथ तुलना नहीं करना चाहते इसलिए ये फिल्म बंद हो गई है