गर्मी हो या सर्दी हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए लेकिन कई लोग गर्मियों मे तेज धूप से आकर सीधा फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं
लेकिन क्या ये करना चाहिए है? इसका जवाब है नहीं
गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी हमें तुरंत राहत तो देता है लेकिन यह शरीर को काफी नुकसान भी पहुंचाता है
किसी भी मौसम में नॉर्मल पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, फ्रिज के पानी को बॉडी एडजस्ट नहीं कर पाती है, इसलिए जैसा रूम टेंपरेचर है, उसके हिसाब से ही पानी पिएं
ठंडा पानी हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम का बैलेंस बिगाड़ देता है