BOLLYWOOD

Shraddha Kapoor Red Saree Look: इस नवरात्रि श्रद्धा कपूर के इस लुक को सस्ते में करें रीक्रिएट 

By PRIYA MISHRA

SEP 29, 2024

बॉलीवुड हसीनाएं फैशन के नए ट्रेंड्स सेट करती हैं, जिन्हें फैंस दीवानों की तरह फॉलो करते हैं

श्रद्धा कपूर ने डार्क रेड कलर की अजरख साड़ी पहनी है, जिसे नित्या बजाज ने डिजाइन किया है

साड़ी का कलर मरून शेड लिए हुए है जिसे सीक्वेन एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर के साथ खूबसूत लुक दिया गया है

श्रद्धा कपूर ने साड़ी के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज कैरी किया है

 इस लुक को सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव और बोल्ड बना रही है श्रद्दा कपूर की नाक की नथनी, जो काफी छोटी और गोल्ड फिनिश के साथ है

बात करें श्रद्धा कपूर की साड़ी की कीमत की, तो नित्या बजाज ने अपनी वेबसाइट पर इसकी कीमत 48,500 बताई है

 हालांकि आप चाहें तो इसक तरह का फेब्रिक लेकर साड़ी को कस्टमाइज भी करा सकते हैं

दिल्ली के चांदनी चौक, लाजपत नगर और सदर बाजार में आपको ऐसे फेब्रिक आसानी से मिल जाएंगे

अगर आप अच्छी क्वालिटी में लेंगी तो भी 2 से 3 हजार में इस पूरे लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं

यानि किफायती दामों में आप भी श्रद्धा कपूर के जैसी साड़ी बनवा सकती हैं