Shubhangi Atre Fitness:'भाबी जी घर पर है' फेम शुभांगी अत्रे ऐसे रखती हैं खुद को फिट
By ANJALI DAHIYA
MAR 23, 2024
टीवी का कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' की अंगूरी का रोल करने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे काफी फिट और खूबसूरत हैं
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं
शुभांगी फैंस के लिए एक से बढ़कर एक पोस्ट भी शेयर करती हैं, 'भाबी जी घर पर हैं' पिछले 9 सालों से टीवी पर छाया हुआ है
इस शो में अंगूरी भाभी खूब पॉपुलर हुईं और इस किरदार को टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे निभाती हैं
'भाबी जी घर पर हैं' शो से पहले एक्ट्रेस 'कस्तूरी' जैसा सुपरहिट शो से भी अपनी खास पहचान बना चुकी है
इसके अलावा शुभांगी कसौटी जिंदगी की, अधूरी कहानी हमारी, चिड़िया घर जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं
काम के साथ-साथ शुभांगी अपनी फिटनेस और खूबसूरती का ख्याल रखती हैं
भाबी जी घर पर हैं की एक्ट्रेस ने फिटनेस के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि फिट रहना सिर्फ शरीर के बारे में नहीं है, ये मन की स्वस्थ स्थिति के बारे में भी है
अगर मैं मानसिक रूप से ठीक नहीं हूं, तो बाहर अच्छा दिखना मुश्किल है', इसलिए, मैं सही समय पर सही खाना खाती हूं और योग और स्ट्रेचिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करती हूं
शुभांगी ने आगे कहा, जब मैं अंदर से अच्छा महसूस करती हूं, तो ये इस बात पर डिपेंड करता है कि मैं बाहर से कैसी दिखती हूं
शुभांगी ने कहा, 'मैं कभी भी ज्यादा नहीं खाती, मैं पेट भरकर खाने के बजाय छोटे-छोटे हिस्से में खाना पसंद करती हूं