सिंगर सनम पुरी ने गर्लफ्रेंड संग नागालैंड में रचाई शादी
By ANJALI DAHIYA
JAN 15, 2024
सनम ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ज़ुचोबेनी तुंगो से शादी कर ली है. उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं
सनम और ज़ुचोबेनी ने नागालैंड में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की है, सनम के फैन पेज ने उनकी शादी की फोटोज शेयर की हैं
सनम और ज़ुचोबेनी शादी को बहुत एंजॉय करते हुए नजर आए, दोनों के चेहरे पर पूरे टाइम एक बड़ी सी स्माइल थी
सनम ने ब्लैक कलर का सूट पहना था, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं ज़ुचोबेनी की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का गाउन पहना था. जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही थीं.
ज़ुचोबेनी तुंगो एक सिंगर और मॉडल हैं. सनम का एक हाल ही में गाना रिलीज हुआ है. जिसका नाम साथ रहे तू मेरे है. इस गाने में सनम और ज़ुचोबेनी नजर आए हैं और कपल ने ही ये गाना गाया है
सनम को सोशल मीडिया पर फैंस ढेर सारी बधाई दे रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सनम ने कई बॉलीवुड सॉन्ग गाए हैं
इश्क बुलावा, धत तेरी की जैसे कई गाने उन्होंने गाए हैं. इसके साथ ही उनका अपना बैंड सनम बैंड भी है. जो काफी पॉपुलर है. सनम ने अपने बैंड के साथ कई गाने गाए हैं