Skin Care Tips : चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए रात को अपनाएं ये तरीके

Khushboo Sharma

चेहरे को अच्छे से साफ करें
सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से क्लींजर से धो लें, ताकि त्वचा से गंदगी, तेल और मेकअप हट जाए। इससे पोर्स खुलेंगे और स्किन को सांस लेने का मौका मिलेगा

गुलाब जल से टोनिंग करें
गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर है, जो त्वचा को ठंडक और नमी देता है। इसे कॉटन पैड पर डालकर चेहरे पर लगाएं, इससे आपकी त्वचा को निखार मिलेगा और जलन भी कम होगी

नाइट क्रीम या सीरम लगाएं
नाइट क्रीम या सीरम में एंटी-एजिंग और हाइड्रेटिंग तत्व होते हैं, जो रातभर त्वचा को पोषण देते हैं। यह चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है और त्वचा को रिवाइटलाइज़ करता है

हाइड्रेशन के लिए मॉइश्चराइज़र लगाएं
सोने से पहले अच्छी गुणवत्ता वाला मॉइश्चराइज़र लगाएं। यह आपकी त्वचा को गहरी नमी प्रदान करता है और सुबह उठते ही त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है

नारियल तेल से मसाज करें
नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E होते हैं, जो त्वचा को ग्लो देने के साथ-साथ उसे रिपेयर भी करते हैं। इसे हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें और 10-15 मिनट के बाद गीले तौलिए से पोंछ लें

नींबू और शहद का फेस पैक
नींबू में विटामिन C और शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें

अलसी के बीज या चिया सीड्स का सेवन करें
रात में चिया सीड्स या अलसी के बीज को पानी में भिगोकर खाएं। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं और आपकी त्वचा को अंदर से निखारने में मदद करते हैं

अच्छी नींद लें
सही और गहरी नींद न केवल आपकी सेहत के लिए जरूरी है, बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। नींद के दौरान त्वचा खुद को रिपेयर करती है और चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है

पानी खूब पिएं
दिनभर पर्याप्त पानी पीने से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है, और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। सोने से पहले भी एक गिलास पानी जरूर पिएं